सूत्रों के अनुसार, बैठक में CJP ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराते हुए आंदोलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सरकार के समक्ष रखा। सरकार की ओर से प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और अंतिम निर्णय के लिए शनिवार दोपहर तक का समय दिया जाए।
बैठक के बाद CJP नेताओं ने कहा कि फिलहाल सरकार के जवाब का इंतजार किया जाएगा। यदि तय समय सीमा तक मांगों पर संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो आंदोलन की आगामी रणनीति की घोषणा की जाएगी।
वहीं, सरकार की ओर से इस बैठक के संबंध में अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सभी की नजरें अब शनिवार दोपहर पर टिकी हैं, जब सरकार की ओर से इस मामले में अगला रुख सामने आने की संभावना है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने शनिवार दोपहर तक मांगा समय, CJP से बातचीत जारी
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के बीच अहम बैठक हुई। बैठक में सरकार ने CJP की प्रमुख मांगों पर विचार के लिए शनिवार दोपहर तक का समय मांगा है।
