जींद (हरियाणा)। भारत ने हरित एवं स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद से इस अत्याधुनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच संचालित होगी।
हाइड्रोजन तकनीक पर आधारित यह ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल है। इसके संचालन के दौरान कार्बन उत्सर्जन नहीं होता और उप-उत्पाद के रूप में केवल जलवाष्प (Water Vapour) निकलती है। यह पहल भारतीय रेलवे के हरित ऊर्जा और स्वच्छ परिवहन अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
'मेक इन इंडिया' पहल के तहत विकसित इस ट्रेन के शुभारंभ के साथ भारत हाइड्रोजन रेल तकनीक अपनाने वाले चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है।