बुंदेलखंड में झमाझम बारिश, कई जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए तेज बारिश की संभावना जताई।
छतरपुर समेत बुंदेलखंड के कई हिस्सों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। किसानों ने इसे फसलों के लिए राहत बताया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।