मेडिकल कॉलेज का अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने किया निरीक्षण
छतरपुर। अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा) अशोक वर्णवाल ने सोमवार को गौरगांय स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर पार्थ जैसवाल सहित अन्य प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाइब्रेरी, प्रशासनिक भवन, लेक्चर हॉल, परीक्षा कक्ष, मुख्य प्रवेश द्वार, गार्डन एरिया और अन्य हिस्सों का अवलोकन कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने फर्नीचर की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ऑर्डर जारी करने तथा भवन की फिनिशिंग का कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव ने हॉस्टल की क्षमता की भी जानकारी ली और कहा कि प्रयास है कि मेडिकल कॉलेज का संचालन इसी वर्ष से शुरू किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।