छतरपुर | कलेक्टर ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने शुक्रवार को गौरगांय स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फर्नीचर सहित सभी शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि मेडिकल कॉलेज जल्द संचालन के लिए तैयार हो सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रथम एवं द्वितीय छात्रावास, लाइब्रेरी, प्रशासनिक भवन, लेक्चर हॉल, ओपन थिएटर, मुख्य प्रवेश द्वार, गार्डन एरिया, डीन कक्ष और काउंसिल कक्ष सहित पूरे परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किया।
उन्होंने परिसर में पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने भवन में स्थापित फायर सेफ्टी सिस्टम और उसकी कार्यप्रणाली का भी बारीकी से निरीक्षण किया तथा सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. गुप्ता, पीआईयू के कार्यपालन यंत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।