पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही है। अभियान के तहत पिछले चार दिनों में करीब 200 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
वहीं, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत और यातायात पुलिस टीम ने शहर में संचालित 100 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर वाहन क्रमांक अंकित कराए तथा वाहन स्वामियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए।
छतरपुर पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और अपने वाहनों को नियमानुसार संचालित करने की अपील की है।
अनाधिकृत हूटर, ब्लैक फिल्म और वीआईपी स्टिकर पर छतरपुर पुलिस का शिकंजा
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार छतरपुर जिले में 1 अगस्त से 10 अगस्त तक निजी वाहनों में लगे अनाधिकृत हूटर, फ्लैश लाइट (लाल, पीली, नीली), सरकारी एवं वीआईपी स्टिकर, ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के खिलाफ 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
