इस अवसर पर खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, चंद्रभान सिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा एवं अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
स्वागत के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीकॉप्टर से पन्ना के लिए रवाना हो गए।