प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे कथित प्रहार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प भी लिया।
जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि दतिया उपचुनाव की व्यस्तताओं के बावजूद जिला कांग्रेस परिवार के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन को सफल बनाया। उनके अनुसार यह संगठन की एकजुटता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।