बिजावर। छतरपुर जिले के बिजावर अनुभाग क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आटा पिसाने के लिए घर से निकला एक नवयुवक जब देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
तलाशी के दौरान अमरोनिया गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर घने जंगल क्षेत्र में स्थित एक नाले में युवक का शव जमीन के अंदर दबा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि शव के ऊपर पत्थर रखे गए थे, जिससे हत्या के बाद शव को छिपाने की कोशिश की गई।
घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल मामला संदिग्ध बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Newsmp16 बुंदेलखंड
संपादक – एन एल चौधरी
बिजावर अनुभाग में दिल दहला देने वाली वारदात, युवक की हत्या कर नाले में दफनाया शव मिला
राकेश सिंह की रिपोर्ट बिजावर। छतरपुर जिले के बिजावर अनुभाग क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आटा पिसाने के लिए घर से निकला एक नवयुवक जब देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
