5 महीने से वृद्धा पेंशन का इंतजार, पंचायत के चक्कर काट रहे बुजुर्ग; केवाईसी के नाम पर रुकी पेंशन, सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ईशानगर। ग्राम पंचायत ईशानगर में वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने से दर्जनों बुजुर्ग महिला-पुरुष परेशान हैं। पिछले करीब पांच महीनों से पेंशन राशि नहीं मिलने के कारण बुजुर्गों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार पंचायत कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पीड़ित बुजुर्गों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उन्हें पेंशन शुरू होने को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
वहीं, पंचायत सचिव संतोष शुक्ला का कहना है कि जिन वृद्ध महिला-पुरुषों की पेंशन रुकी है, उनकी ई-केवाईसी पूरी नहीं होने के कारण पेंशन बंद हुई है।
सचिव के इस जवाब के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि यदि पंचायत पोर्टल पर हितग्राहियों की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है और यह स्पष्ट दिखाई देता है कि किन-किन बुजुर्गों की केवाईसी लंबित है, तो फिर पिछले 5 से 6 महीनों में पंचायत सचिव और रोजगार सहायक द्वारा इन हितग्राहियों की केवाईसी क्यों नहीं कराई गई?
ग्रामीणों का कहना है कि प्रत्येक पंचायत में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की सुविधा उपलब्ध है, जिसकी जिम्मेदारी पंचायत स्तर पर सचिव और रोजगार सहायक की होती है। इसके बावजूद बुजुर्ग हितग्राहियों को अपनी पेंशन के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
वृद्धा पेंशन पर निर्भर जानकी अहिरवार और मुन्नी बाई ने बताया कि परिवार के सदस्य बाहर रहते हैं और उनके जीवन-यापन का मुख्य सहारा पेंशन ही है। समय पर पेंशन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरपंच निधि मिश्रा और सचिव संतोष शुक्ला पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पंचायत स्तर पर बुजुर्गों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया।
पेंशन से प्रभावित बुजुर्गों में सुनिया बाई, श्याम बाई, तीजिया बाई, चैनी, प्रेम बाई, उदितीय बाई, ललती बाई, दुजिया बाई, कौशल्या अहिरवार, मुनिया बाई, कमली बाई, बृजलाल अहिरवार, हरदयाल अहिरवार, प्यारेलाल अहिरवार, खरगा अहिरवार, खिलैयां अहिरवार सहित दर्जनों वृद्ध महिला-पुरुष शामिल हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान कराया जाए, ताकि बुजुर्गों को राहत मिल सके।
5 महीने से वृद्धा पेंशन का इंतजार, पंचायत के चक्कर काट रहे बुजुर्ग; केवाईसी के नाम पर रुकी पेंशन, सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ईशानगर। ग्राम पंचायत ईशानगर में वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने से दर्जनों बुजुर्ग महिला-पुरुष परेशान हैं। पिछले करीब पांच महीनों से पेंशन राशि नहीं मिलने के कारण बुजुर्गों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार पंचायत कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पीड़ित बुज
